पंजाब के CM रहते सिर्फ 3 महीने में 60 लाख रुपए का खाना खा गए चरणजीत सिंह चन्नी, RTI से हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 09:52 PM IST

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की सत्ता में सिर्फ तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने अपने कार्यकाल के दौरान 60 लाख रुपए का खाना खा गए। चन्नी ने कहा कि अगर किसी ने सीएम के घर में खाना खाया, तो वह पंजाब के लोग थे, क्योंकि बड़ी संख्या में आगंतुक उनसे मिलने आते थे।

पंजाब की सत्ता में सिर्फ तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) नाश्ते में पराठे से लेकर रात के लजीज खाने तक के लिए पंजाब सरकार की ओर से सरकारी खजाने में से भुगतान किया गया। पूर्व सीएम चन्नी अपने तीन महीने के कार्यकाल के दौरान करीब 60 लाख रुपए का खाना खा गए। चन्नी के खाने की थाली पंजाब सरकार को 300 रुपए से लेकर 3900 रुपए तक की थी। चन्नी के घर कभी 300 रुपए तो कभी 500 रुपए की खाने की थाली आती थी। ताज होटल से भी 3900 रुपए तक की थाली भी मंगवाई गई थी। यह आरटीआई से मिली जानकारी में खुलासा हुआ।

Charanjit Singh Channi

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

उधर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जब से वह विदेश से लौटे हैं तब से भगवंत मान सरकार उनके पीछे पड़ी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आधार तैयार कर रही है। चन्नी हाल ही में अमेरिका और कनाडा में कुछ महीने बिताने के बाद पंजाब लौटे। चन्नी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया कि बठिंडा के एक निवासी ने दास्तान-ए-शहादत 'घोटाले' की जांच की शिकायत के साथ सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था, जब वह मुख्यमंत्री थे।

End of Feed