चांद पर चार बरस बाद इंडिया को 'ग्रांड सक्सेस': सिवन का भी सीना हुआ चौड़ा, तब मोदी के सामने छलक आए थे आंसू

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 07:22 PM IST

K Sivan on Chandrayaan-3 'Soft Landing': दरअसल, इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

K Sivan on Chandrayaan-3 'Soft Landing': चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चीफ के सिवन ने देश के लिए ग्रांड सक्सेस करार दिया। बुधवार (23 अगस्त, 2023) को मीडिया से बात करते समय उनकी सीना गर्व से चौड़ा नजर आया। उन्होंने कहा- हम बहुत उत्साहित हैं। हम इस पल का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। मैं निजी तौर पर बहुत खुश हूं।

K Sivan on Indian Moon Mission

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वैसे, रोचक बात है कि यह वही सिवन जिनके इसरो चेयरमैन रहते चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ था। हालांकि, चार साल पहले वह मिशन फेल हो गया था। सिवन तब टूट से गए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जज्बाती होकर रोने लगे थे। आज इंडिया के वैज्ञानिकों के कौशल और मेधा ने साबित कर दिया कि वह सिवन के आंसू नहीं बल्कि एक किस्म का तप था।

End of Feed