Chandrayaan 3 First Video: चंद्रयान 3 अपने तय रूट पर आगे बढ़ रहा है। अब चंद्रयान ने अंतरिक्ष ने अपना पहला वीडियो भेजा है, जिसमें हैरत कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि कैसे चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में प्रवेश कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Moon Landing Date, Time: कब चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान-3, जानिए तारीख से लेकर समय तक सबकुछ
कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद
चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में लगातार सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। शनिवार शाम को इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान को कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद सफलतापूर्वक पूरी की गई है।
14 जुलाई को लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया था। शुक्रवार अपराह्न 2.35 बजे उड़ान भरने के 17 मिनट बाद उपग्रह को उसकी लक्षित कक्षा में प्रवेश करा दिया गया था।
भारत रच देगा इतिहास
इस अभियान के तहत यान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। चंद्र सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं लेकिन उनकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर नहीं हुई थी।
