Chandrayaan-3 Latest Update: धरती छोड़ अब चांद की सैर करेगा चंद्रयान, 6 दिन में होगी एंट्री; ISRO ने बनाया यह खास प्लान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 31, 2023, 09:24 AM IST

Chandrayaan-3 Latest Update: चंद्रयान-3 धरती की कक्षा छोड़ चांद की कक्षा में प्रवेश करने वाला है। इस ऐतिहासिक कदम से चंद्रयान बस छह दिन दूर है। इसरो 1 अगस्त को 12 बजे से 1 बजे के बीच चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को चालू करेगा। मध्ययात्रि में ट्रांस-लूनर इंजेक्शन की प्रक्रिया को पूरो होने में 28 से 31 मिनट का समय लग सकता है।

Chandrayaan-3 Latest Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का तीसरा मिशन मून यानी चंद्रयान-3 अब धरती छोड़ चांद की सैर करने को तैयार है। ताजा अपडेट के मुताबिक, अब चंद्रयान-3 धरती की कक्षा छोड़ चांद की कक्षा में प्रवेश करने वाला है। इस ऐतिहासिक कदम से चंद्रयान बस छह दिन दूर है। चांद की कक्षा में चंद्रयान के प्रवेश के लिए ISRO की ओर से एक विशेष प्लान भी तैयार किया गया है।

Chandrayaan-3

चंद्रयान- 3

जानकारी के मुताबिक, इसरो 1 अगस्त को 12 बजे से 1 बजे के बीच चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को चालू करेगा। मध्ययात्रि में ट्रांस-लूनर इंजेक्शन की प्रक्रिया को पूरो होने में 28 से 31 मिनट का समय लग सकता है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान के ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को ऐसे समय पर फायर किया जाएगा, जब चंद्रयान धरती के निकटतम बिंदु (Perigee) पर होगा।

End of Feed