बावनकुले ने 'महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया इतिहास; कह दी ये बात

Maharshtra Politics: बावनकुले ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सवाल उठाते हुए बावनकुले ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं।

Maharshtra Politics: भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए 'मैच फिक्सिंग' की बात कही थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के इसी बयान पर सवाल उठाते हुए बावनकुले ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं। उन्‍होंने एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि महाराष्ट्र में 5 महीने में 39 लाख वोटरों की बढ़ोतरी संदिग्ध है। लेकिन राहुलजी, 2009 में क्या हुआ था? अगर आपको याद नहीं है, तो मैं आपको बताता हूं।

Chandrashekhar Bawankule-Rahul Gandh

चंद्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

भाजपा नेता ने आंकड़ों के आधार पर समझाइ पूरी गणित

बावनकुले ने फिर आंकड़ों की जुबानी पूरी कहानी सुनाई। बोले कि अप्रैल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में 7 करोड़ 29 लाख 54 हजार मतदाता थे, जबकि अक्टूबर 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ 59 लाख 68 हजार मतदाता थे। तब भी सिर्फ 5 महीने में मतदाताओं की संख्या में 30 लाख की वृद्धि हुई थी! उन्‍होंने पूछा कि क्या आपको तब चुनाव आयोग पर भरोसा था या तब भी कांग्रेस-आयोग का गठबंधन था? क्या तब भी आपने घोटाला किया था? इसका जवाब दीजिए। जब आप 2004, 2009 में जीते थे, तब कोई सवाल नहीं था! आज जब आप हार गए, महाराष्ट्र की जनता ने आपको नकार दिया, तब रोना शुरू हुआ। राहुल जी, आंकड़ों को आधा-अधूरा पढ़कर देश को भ्रमित करने की कोशिश मत कीजिए। अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ने के बजाय थोड़ा आत्म-परीक्षण कीजिए।

End of Feed