चंडीगढ़ मेयर चुनाव: क्या फिर से होगा मतदान? सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 04:55 PM IST

Chandigarh Mayor Election Case in SC: मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी ने आप और कांग्रेस पार्षदों के 8 वोट अमान्य घोषित कर दिए थे, जिसके बाद उनके मतों की कुल संख्या 12 हो गई, इस तरह भाजपा उम्मीदवार को जीता घोषित कर दिया गया था।

Chandigarh Mayor Election: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम (सीएमसी) के नतीजों पर रोक लगाने से के इनकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 5 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

पिछले हफ्ते, इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए शीर्ष अदालत से निर्देश मांगे थे। बता दें, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मेयर पद के लिए 30 जनवरी को हुए चुनाव परिणामों पर रोक लगाने पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

End of Feed