'Gen Z से डरी केंद्र सरकार', CJP नेता का आरोप, बोले- देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार 'जेन जी' से डरी हुई है और देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूचियों (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले सियासत गरमा गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि सरकार 'जेन जी' यानी युवाओं से डरी हुई है और देश में आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं।

'Gen Z से डरी केंद्र सरकार', CJP नेता का आरोप, बोले- देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल

पीटीआई भाषा के मुताबिक दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए कई परिवहन सेवाओं और ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। मुंबई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लोगों की आवाजाही को सीमित कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर सरकार को युवाओं से इतना ही डर है, तो वह पूरे देश को ही बंद कर दे।

End of Feed