RBI का 'असाधारण' लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे केंद्र, पंजाब के वित्त मंत्री ने सरकार से की मांग

सेंट्रल बैंक की वित्तीय मजबूती पर पड़ने वाले असर पर चिंता जताते हुए, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि फिस्कल डेफिसिट को कम करना जरूरी है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वित्तीय मजबूती और इंस्टीट्यूशनल ताकत की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को भारत सरकार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से लगभग ₹2.87 लाख करोड़ का बहुत ज्यादा लाभांश मिलने पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आरबीआई के रिजर्व फंड को बहुत ज़्यादा निकालने से देश की लंबे समय की इकॉनमिक मजबूती कमजोर हो सकती है और सेंट्रल बैंक की ताकत को नुकसान पहुंच सकता है। आरबीआई द्वारा सेंट्रल बैंक की कुल इनकम लगभग ₹4 लाख करोड़ में से लगभग ₹2.87 लाख करोड़ केंद्र सरकार को ट्रांसफर किए जाने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह आरबीआई की शुरुआत के बाद से किसी भी सरकार को किए गए सबसे ज़्यादा लाभांश ट्रांसफर में से एक है।

Harpal Singh Cheema

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

'असाधारण ट्रांसफर तीन गंभीर चिंताएं पैदा करता है'

वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब आम आदमी पहले से ही तेल की ऊंची कीमतों, महंगाई के दबाव और बार-बार बचत करने की अपील का बोझ झेल रहा है, यह असाधारण ट्रांसफर तीन गंभीर चिंताएं पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पहला, इस तरह के अचानक हुए मुनाफे को अभी राज्यों के साथ शेयर किए जाने वाले टैक्स के विभाज्य पूल से बाहर रखा गया है। अगर केंद्र सरकार ग्लोबल अनिश्चितताओं और सप्लाई के झटकों के कारण आर्थिक दबाव का सामना कर रही है, तो राज्य भी उन्हीं चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस तरह के अचानक हुए मुनाफे को अप्रत्याशित लाभ को सहकारी संघवाद और वित्तीय तटस्थता की भावना से राज्यों के साथ शेयर किया जाना चाहिए।

End of Feed