अदम्‍य साहस के लिए वीरता पुरस्कार की अधिसूचना जारी, वीर चक्र से सम्मानित होंगे ऑपरेशन सिंदूर के नायक

कर्नल कोषांक लांबा को गोलाबारी के बीच असाधारण वीरता, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को भी वीर चक्र से सम्‍मानित किया है। एक ऑपरेशन के दौरान, ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट ने अदम्‍य साहस, नेतृत्व और परिचालन कुशलता का परिचय दिया।

Gallantry Awards : सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों के दौरान अदम्‍य साहसिक कार्यों के लिए रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करने लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की है। राजपत्र में शामिल प्रशस्ति पत्र वायु सेना और थल सेना के कर्मियों के लिए हैं। इन प्रशस्ति पत्रों में कर्नल कोषांक लांबा और लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट जैसे वीरों के नाम शामिल हैं।

sindoor

वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करने लिए राजपत्र अधिसूचना जारी। तस्वीर-PTI

ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को वीर चक्र

newsonair.gov.in की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल कोषांक लांबा को गोलाबारी के बीच असाधारण वीरता, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को भी वीर चक्र से सम्‍मानित किया है। एक ऑपरेशन के दौरान, ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट ने अदम्‍य साहस, नेतृत्व और परिचालन कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने आतंकवादी ठीकानों को पूरी तरह से नष्ट करके अपनी यूनिट को शानदार सफलता दिलाई।

End of Feed