Supreme Court को मिले तीन नए जज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानें कौन हैं ये Judge

Supreme Court judge: केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तीन हाई कोर्ट जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी।

Supreme Court judge: सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तीन हाई कोर्ट जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश को मंजूरी दी, नियुक्त जज हैं- कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी अंजारिया; गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस एएस चंदुरकर।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी है।

End of Feed