सरकार ने हंपी को घोषित किया बेस्ट टूरिज्म विलेज, जानिए क्यों मिला ये खिताब

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 28, 2023, 03:13 PM IST

हंपी को 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त 795 आवेदनों में से एक चुना गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

Best Tourism Village: कर्नाटक के विश्व धरोहर स्थल, विजयनगर राजवंश के हंपी ने अब एक और उपलब्धि हासिल की है। पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को कर्नाटक की इस जगह को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023 घोषित किया है। इससे राज्य सरकार को ग्रामीण बुनियादी ढांचे और इसकी संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए अधिक धन हासिल करने में भी मदद मिलेगी। यह घोषणा विश्व पर्यटन दिवस समारोह के एक भाग के रूप में की गई। यूनेस्को द्वारा संरक्षित यह स्थल मंत्रालय के तहत केंद्रीय नोडल एजेंसी, ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होमस्टे द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता-2023 संस्करण का एक हिस्सा था।

Hampi

हंपी बेस्ट टूरिज्म विलेज

नौ श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ रहा हंपी

मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा गया है कि हंपी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन प्रतियोगिता के नौ श्रेणियों में सबसे आगे रहने पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी गई है। हंपी को 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त 795 आवेदनों में से एक चुना गया। कर्नाटक के पर्यटन और कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने इसे गर्व का क्षण बताया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

End of Feed