मानसून से पहले अलर्ट मोड में केंद्र; डेंगू-मलेरिया को लेकर राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइन, जानें क्या दिए निर्देश

मानसून से पहले केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। मानसून के दौरान बढ़ने वाले मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने अस्पतालों में दवाओं, बेड और ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मच्छरों के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाने पर जोर दिया है।

मानसून और उसके बाद के महीनों में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए देशभर में डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को व्यापक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

JP Nadda।

जेपी नड्डा ने की बैठक।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NCVBDC) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

End of Feed