हंगामेदार हो सकता है शीतकालीन सत्र, सरकार पेश करने जा रही जम्मू-कश्मीर से जुड़ा अहम विधेयक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 11:45 PM IST

Parliament Winter Session: केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सात नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना और जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं को कोटा प्रदान करना शामिल है।

Parliament Winter Session: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के ठीक एक दिन बाद 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सात नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना और जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं को कोटा प्रदान करना शामिल है।

Parliament Winter Session

संसद का शीतकालीन सत्र

शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने 18 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें तीन प्रस्तावित आपराधिक न्याय कानून शामिल हैं जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 को प्रतिस्थापित करना चाहते हैं ।इस बीच सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सत्र से पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें नए विधेयकों को लेकर चर्चा संभव है। बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा।

End of Feed