Census in India: अगले साल होगी देश में जनगणना की शुरुआत, 10 साल में होने वाली जनगणना का चक्र भी बदलेगा

Census in India: सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगले साल 2025 में जनगणना की शुरुआत होगी, जो 2026 तक चलेगी। इसके साथ ही जनगणना का चक्र भी बदलेगा।

Census in India: हर 10 साल में एक बार होने वाली जनगणना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगले साल 2025 में जनगणना की शुरुआत होगी, जो 2026 तक चलेगी। इसके साथ ही जनगणना का चक्र भी बदलेगा। 2025-26 के बाद अब जनगणना 2035 में होगी। इसके बाद 2045 और 2055 में होगी।

Census in India

भारत में जनगणना।

सूत्रों के मुताबिक, जातीय जनगणना पर सरकार ने अभी कोई फैसला नही किया है कि जनगणना के दौरान जात का कॉलम जोड़ना है या नही। अभी तक जनगणना में धर्म और वर्ग पूछा जाता है। सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है। हालांकि, इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं। सूत्रों की माने तो धर्म, वर्ग के साथ संप्रदाय के आधार पर भी जनगणना की मांग पर सरकार विचार कर रहीं हैं ।

End of Feed