CEC दें तुरंत इस्तीफा, PM-गृह मंत्री की तय हो जिम्मेदारी, SIR करें रद्द, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुए 3 बड़े फैसले

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई बैठक में तीन प्रमुख फैसले हुए। CWC की बैठक में सीईसी ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग, SIR खत्म करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी तय करने पर सहमति बनी।

SIR को लेकर सवालों में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस ने अपना दबाव बढ़ा दिया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई बैठक में तीन प्रमुख फैसले हुए। CWC की बैठक में सीईसी ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग, SIR खत्म करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी तय करने पर सहमति बनी। CWC बैठक में बनी सहमतियों पर कांग्रेस एक संवाददाता सम्मेलन करने वाली है। ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध-प्रदर्शन भी कर रही है।

congress

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बढ़ाया दबाव।

हम पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे-वेणुगोपाल

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'आज हमने करीब ढाई घंटे तक कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनावी व्यवस्था में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पूरी कार्यसमिति ने राहुल गांधी को ‘वोट चोरी’ अभियान के जरिए भारतीय लोकतंत्र से जुड़े सबसे बड़े मुद्दे को उठाने के लिए बधाई दी। पिछले 18-19 महीनों से लगातार देश के सामने ऐसे सबूत रखे जा रहे हैं, जिनसे यह आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके हैं और देश की चुनावी व्यवस्था में धांधली हो रही है।'

End of Feed