मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की कवायद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बुलाई अहम बैठक

विभिन्न राज्यों में मतदाताओं को आवंटित किए गए डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र क्रमांक के मामलों को उठाते हुए, विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ही आरोप लगा दिया था।

CEC Calls Meeting: चुनाव आयो गने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इस सिलिसिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अहम बैठक बुलाई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों के बीच मतदाता पहचान पत्रों को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह सचिव और विधायी सचिव के साथ बैठक बुलाई है।

Gyanesh kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

टीएमसी ने लगाया था आरोप

विभिन्न राज्यों में मतदाताओं को आवंटित किए गए डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र क्रमांक के मामलों को उठाते हुए, विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की मदद करने के लिए मतदाता सूची में हेराफेरी कर रहे हैं।

End of Feed