क्या इंटरनेट, ब्लूटूथ या Wi-Fi से कनेक्ट हो सकती है EVM? UP चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार ने किया साफ

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज और युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां बनाती हैं और वे इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से कनेक्ट नहीं होतीं। उन्होंने युवाओं से फेक न्यूज से सावधान रहने, सूचनाओं की सत्यता जांचने और 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ईवीएम से जुड़े सवालों पर कहा कि भारतीय ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती हैं और वे इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से जुड़ी नहीं होती हैं।

gyanesh kumar

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दो दिवसीय दौरे पर ज्ञानेश कुमार। ANI

ज्ञानेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया के दौर में किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से सावधान रहने की सलाह दी।

End of Feed