CDS General Anil Chauhan: देश के दूसरे CDS जनरल अनिल चौहान ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने साउथ ब्लॉक, दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसस पहले वह अपने पिता के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) गए और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सामने सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के बीच समन्वय और महत्वाकांक्षी ‘थियेटर’ कमान के निर्माण का लक्ष्य है ताकि देश की सेनाओं को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा सके।
पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पत्नी के साथ में सीडीएस चौहान
