आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, सीबीआई ने सपा प्रमुख को भेजा था समन, जानें क्या है पूरा मामला

CBI Sent Summons To Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को सीबीआई ने समन भेजा है। सीबीआई ने समन में अवैध खनन मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया था। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सीबीआई के समन पर दिल्ली नहीं जाएंगे।

CBI Sent Summons To Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि अवैध खनन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा गवाही के लिए भेजे गए समन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज दिल्ली नहीं जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव कहीं नहीं जा रहे हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में भाग लेंगे। यादव को सीबीआई द्वारा जारी नोटिस पर उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि वह आज दिल्ली नहीं जा रहे हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक यादव का यहां पार्टी कार्यालय में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है और अब तक उनकी कहीं भी जाने की कोई योजना नहीं है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव आज सीबीआई के सामने होंगे पेश

जानकारी के मुताबिक अवैध खनन केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरुवार यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया था। सीआरपीसी की धारा 160 के तहत जारी नोटिस में एजेंसी ने उन्हें 2019 में दर्ज मामले के संबंध में पेश होने के लिए कहा था। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने अवैध खनन मामले में 2019 में एफआईआर दर्ज की थी और इसी मामले में सीआरपीसी 160 के तहत गवाह के तौर पर समन करके सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। ये समन 21 फरवरी को जारी किया गया था और उन्हें 29 फरवरी को आने के लिए कहा गया था।

End of Feed