BRO घोटाले पर CBI का देशभर में बड़ा एक्शन, 11 राज्यों के 26 ठिकानों पर छापेमारी; जांच के घेरे में सेना के अधिकारी समेत कई अन्य

सीमा सड़क संगठन (BRO) से जुड़े कथित फंड गबन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देशभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। लद्दाख के महत्वपूर्ण BRO प्रोजेक्ट्स में फर्जी मजदूरों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में सेना के अधिकारियों समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है और जांच एजेंसी को अहम दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।

CBI News: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के धन के गबन से जुड़े चार आपराधिक मामलों की जांच के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 26 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

CBI BRO Scam

BRO फंड गबन केस में CBI की बड़ी कार्रवाई

बीआरओ के इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामले

जांच के अनुसार, ये मामले लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में बीआरओ के प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक से जुड़े हैं। आरोप है कि कैजुअल मजदूरों की तैनाती में अनियमितताएं बरती गईं और फर्जी कैजुअल श्रमिकों के नाम पर भुगतान जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई इन मामलों में कथित वित्तीय गड़बड़ियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

End of Feed