सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का किया पुनर्गठन; सुनील सेट्टी, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्य शामिल

CBFC New Board: केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

CBFC New Board: केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। पुनर्गठित बोर्ड तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

preity zinta

अभिनेत्री प्रीति जिंदा (फोटो साभार: Preity Zinta/IG)

सरकार ने यह फैसला सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत मिली शक्तियों और सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियमावली, 2024 के नियम 3 के प्रावधानों के तहत लिया है। पुनर्गठित सीबीएफसी में कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें फिल्म, संगीत, कला, साहित्य और मनोरंजन जगत से जुड़े कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

End of Feed