Amritsar : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार पर हमला बोला है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में 1980 के दशक के काले युग की वापसी के हालात बन रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) में जैसी घटनाएं हो रही हैं वो काफी चिंताजनक है। अमरिंदर सिंह के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
अमरिंदर सिंह ने पंजाब में वर्ष 1980 के स्याह दौर की वापसी को लेकर चेताया
