पंजाब से कनाडा जाने वाले ध्यान दें! चंडीगढ़ नहीं, अब दिल्ली जाकर लगवाना होगा वीजा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 10:41 AM IST

India-Canada Diplomatic Dispute: अगर आप पंजाब में रहते हैं और कनाडा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी है। अब वीजा से जुड़ी सेवाओं के लिए कनाडा जाने वाले लोगों को दिल्ली जाना पड़ेगा। चंडीगढ़ में कनाडा ने अपनी वीदा सेवाओं पर अस्थाई रूप से रोक लगा दिया है। अब पंजाब से कनाडा जाने वाले लोगों को दिल्ली जाकर वीजा लगवाना पड़ेगा।

Chandigarh News: कनाडा ने चंडीगढ़ में अपनी वीजा सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। अब पंजाब से कनाडा जाने वाले लोगों को दिल्ली जाकर वीजा लगवाना पड़ेगा। कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों की वापसी के बाद घोषणा की थी कि वह चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं को ‘रोक’ देगा और भारत में सभी कनाडाई लोगों को नयी दिल्ली में उच्चायोग में भेजने का निर्देश दे रहा है। इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि 41 कनाडाई राजनयिकों की ‘इम्युनिटी’ (राजनयिक छूट) को रद्द करने का भारत का फैसला वियना संधि का उल्लंघन है। वहीं भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों की देश से वापसी को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन के रूप में ‘पेश’ करने की कनाडा की कोशिशों को शुक्रवार को खारिज कर दिया।

Canada Visa Services In Chandigarh

कनाडा जाने वाले लोगों को दिल्ली जाकर लगवाना पड़ेगा वीजा।

कनाडा जाने के लिए दिल्ली जाकर लगवाना पड़ेगा वीजा

चंडीगढ़ और पंजाब के काफी लोग कनाडा में रहते हैं। यहां से काफी छात्र वहां पर पढ़ाई के लिए भी जाते हैं। इसके अलावा टूरिस्ट वीजा पर भी काफी लोग कनाडा जाते हैं। उनकी सुविधा के लिए ही चंडीगढ़ में कनाडा एंबेसी की तरफ वीजा सेंटर खोला गया था। लेकिन अब इसके बंद होने के बाद चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed