कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी बर्दवान में मोहन भागवत की सभा को इजाजत, लेकिन लगाई ये शर्त

अदालत ने इस शर्त पर अनुमति दी है कि इससे माध्यमिक परीक्षार्थियों में कोई रुकावट या असुविधा नहीं होनी चाहिए ...

Mohan Bhagwat Rally: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 16 फरवरी रविवार को बर्दवान जिले में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सार्वजनिक बैठक की अनुमति दे दी है। लेकिन अदालत ने इस शर्त पर अनुमति दी है कि इससे माध्यमिक परीक्षार्थियों में कोई रुकावट या असुविधा नहीं होनी चाहिए और इस दौरान आवाज का स्तर न्यूनतम रहना चाहिए।

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत

पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्तियां दरकिनार

पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आरएसएस को 16 फरवरी को बर्दवान जिले में रैली करने की सशर्त अनुमति दे दी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं, उसके आयोजकों ने राज्य पुलिस द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद अदालत का रुख किया था। पुलिस ने कहा था कि चल रही माध्यमिक परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से परीक्षार्थियों को परेशानी होगी।

न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की पीठ ने रैली की अनुमति दी, बशर्ते आयोजकों को उपस्थित भीड़ की संख्या और लाउडस्पीकर की आवाज पर नियंत्रण रखना होगा। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि रैली स्थल के नजदीक कोई स्कूल नहीं है, वहीं पीठ ने कहा कि प्रस्तावित रैली के दिन रविवार को कोई परीक्षा नहीं है।

End of Feed