कोकिन मामले में फंसी बंगला बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को राहत, कोलकाता HC ने किया बरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 01:15 PM IST

Calcutta High Court discharges Pamela Goswami: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान कोकीन तस्करी के मामले में फंसी बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है।

Calcutta High Court discharges Pamela Goswami: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान कोकीन तस्करी मामले में फंसी बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को राहत मिल गई है। कोलकाता हाईकोर्ट ने गुरुवार को उन्हें बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। ड्रग्स तस्करी के इस केस में अदालत ने बरी कर दिया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी ने कहा कि दो साल तक चले इस मामले ने उन्हें मानसिक रूप से काफी तनाव दिया। अब जब ये साफ हो गया है कि मेरा इस मामले में कोई लेना देना नहीं है, तो वह राहत की सांस ले रही हैं।

कोकिन मामले में फंसी बंगला बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को राहत, कोलकाता HC ने किया बरी

बता दें कि पामेला गोस्वामी को फरवरी 2021 में 76 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया था जिसकी कीमत तकरीबन दस लाख रुपये थी। इस मामले में पुलिस ने पामेला गोस्वामी और उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को गिरफ्तार किया था। पुलिस को कोकीन पामेला की गाड़ी से मिली थी। जांच में सामने आया की पामेला को फंसाने के लिए ये सारी साजिश एक अन्य बीजेपी नेता राकेश सिंह द्वारा रची गई थी। राकेश सिंह ने ही एक महिला और दो अन्य पैडलर्स के जरिए से कोकीन खरीदी थी और अमृत राज सिंह की मदद से पामेला गोस्वामी की गाड़ी में रखवा दी थी।

End of Feed