8.8 लाख करोड़ के फैसले: केंद्रीय कैबिनेट की जेवर एयरपोर्ट लिंक, रेलवे लाइन और जल जीवन मिशन 2.0 को हरी झंडी

केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के फैसले हुए। ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI11_26_2025_000396B)

  • भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों पर ट्रैक्शन अपग्रेड और डिजिटल संचार के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की
  • रणनीतिक दुव्वाडा-विशाखापत्तनम-विजयनगरम माल कॉरिडोर पर ट्रैक्शन सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 318.07 करोड़ रुपये स्वीकृत
  • रायचूर-गुंटकल खंड को 126 किमी से अधिक के उन्नत 2×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड के लिए 259.39 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिली
  • पश्चिमी रेलवे वडोदरा और मुंबई डिवीजनों में 1,000 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए 187.88 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई

End of Feed