सी-295 डील से स्पेन हुआ गदगद, भारत का भरोसेमंद साझेदार बनने की जताई इच्छा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 26, 2023, 06:52 AM IST

स्पेन के राजदूत रिडाओ ने कहा कि स्पेन और वहां की सरकार इस कार्यक्रम के साथ घनिष्ठता से जुड़ी हुई है, क्योंकि यह हमारे साझेदारों के साथ तकनीक साझा करने का एक अवसर भी है।

C-295 Deal: स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिडाओ ने सोमवार को स्पेन से भारत पहुंचे पहले सी-295 मध्यम सैन्य परिवहन विमान पर खुशी जाहिर की और जोर देकर कहा कि मैड्रिड नई दिल्ली का सबसे भरोसेमंद द्विपक्षीय साझेदार बनना चाहेगा। हिंडन वायुसेना स्टेशन पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रिडाओ ने समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम में एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम (टीएएसएल) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

C-295

C-295

स्पेन के राजदूत बोले, हमारे लिए अच्छा मौका

स्पेन के दक्षिणी शहर सेविले में भारतीय वायुसेना को विमान सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद यह सैन्य परिवहन विमान 20 सितंबर को वडोदरा में उतरा था। स्पेन के सेविले शहर में एयरबस का एक सुविधा केंद्र है। स्पेन के राजदूत ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्पेन से पहला विमान (सी-295) आ रहा है और हम इस क्षण बहुत खुश हैं। हम इस कार्यक्रम के साथ घनिष्ठता से जुड़ चुके हैं और हमें लगता है कि इस विशिष्ट क्षेत्र (रक्षा उद्योग) में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार बनने का हमारे पास एक अच्छा मौका है। इसलिए यह एक अच्छा दिन है। टाटा, एयरबस, स्पेन और भारत के लिए भी यह एक अच्छा दिन है।

End of Feed