दुबई में बर्नेट होम्योपैथी ने होम्योपैथी समिट-2 का किया आयोजन, डॉ. दुबे बोले- 'विश्व नेता बनने के लिए तैयार भारत'

होम्योपैथी समिट-2 में डॉ. नितीश चंद्र दुबे ने कहा, होम्योपैथी भारत की आत्मा और जर्मनी का विज्ञान है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत होम्योपैथी में विश्व नेता बनने के लिए तैयार है।

Burnett Homeopathy Summit: दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन किया गया। इसमें भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉक्टर्स उपस्थिति रहे। यह आयोजन वैश्विक होम्योपैथी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। समिट में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें प्रसिद्ध भारतीय कवि कुमार विश्वास, जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर, डॉ. रामजी सिंह, होम्योपैथी फैकल्टी के अध्यक्ष गैरी स्माइथ और कैबिनेट मंत्री ललन सिंह शामिल थे। खेल जगत से पूर्व क्रिकेट लीजेंड्स क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और जोंटी रोड्स ने भी भाग लिया।

Burnett Homeopathy Summit

दुबई में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन।

बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के पीछे की सोच रखने वाले डॉ. नितीश चंद्र दुबे ने इस आयोजन की भारी सफलता पर दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, होम्योपैथी भारत की आत्मा और जर्मनी का विज्ञान है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत होम्योपैथी में विश्व नेता बनने के लिए तैयार है। उन्होंने वैश्विक सहयोग और होम्योपैथी में ज्ञान विनिमय को बढ़ावा देने में ऐसे सम्मेलनों के महत्व पर जोर दिया।

End of Feed