बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, बोले सीएम विष्णु देव साय

बजट में युवाओं के लिए की गयी घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सीएम साय ने कहा कि मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने और 500 शीर्ष कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

CM Vishnu Deo Sai on Budget 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा यह बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा इस बजट की विभिन्न घोषणाओं से राज्य के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में गरीब और अन्नदाता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी और 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा बजट से छत्तीसगढ़ के किसानों को वित्तीय सुरक्षा और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन मिलेंगे।

Vishnu Deo

सीएम विष्णु देव साय

युवाओं के लिए की गई घोषणा पर खुशी जताई

बजट में युवाओं के लिए की गयी घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सीएम साय ने कहा कि मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने और 500 शीर्ष कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए विशेष योजना पर कहा कि यह सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

End of Feed