'निराधार और भ्रामक...' BSF और मेघालय पुलिस ने खोली बांग्लादेश की पोल; कहा- हादी के हत्यारे नहीं हुए दाखिल

Bangladesh Violence: मेघालय में सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को बांग्लादेश पुलिस के दावों को खारिज कर दिया कि इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे राज्य में दाखिल हुए हैं। मेघालय में बीएसएफ के प्रमुख, इंस्पेक्टर जनरल ओ.पी. ओपाध्याय ने बांग्लादेश पुलिस के दावे को निराधार और भ्रामक करार दिया।

BSF

बीएसएफ ने खोली बांग्लादेश की पोल (फाइल फोटो)

BSF ने खोली बांग्लादेश की पोल

मेघालय में बीएसएफ के प्रमुख, इंस्पेक्टर जनरल ओ.पी. ओपाध्याय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मेघालय में किसी भी व्यक्ति के दाखिल होने का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा, ''ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह पता चले कि कोई व्यक्ति हालुआघाट क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके मेघालय में दाखिल हुआ है। बीएसएफ ने न तो ऐसी कोई घटना देखी है और न ही उसे ऐसी कोई रिपोर्ट मिली है।"

End of Feed