जम्मू-कश्मीर में पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादी भेजने की नापाक हरकतें अक्सर सामने आती रहती हैं। आज यानी शुक्रवार 12 दिसंबर को बीएसएफ ने जम्मू बॉर्डर के पास प्रगवाल क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
जम्मू में बॉर्डर के पास से संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई है। इस दौरान कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पाकिस्तानी आकाओं के हाथों में खेल रहे कुछ आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में संपत्ति को भी जब्त किया गया है। इससे आतंकवादियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है।
हाल ही में पाकिस्तानी सेना का तरफ से घुसपैठ के लिए जंगल में आग लगाने की नापाक हरकत भी देखने को मिली थी। पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ के लिए ध्यान भटकाने के वास्ते सीमा के पास जंगल में आग लगा दी गई थी।
