बृजभूषण शरण सिंह साम्राज्य का 'अभेद्य रहस्य' जानें कहां से मिल रही ऑक्सीजन

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 15, 2023, 12:37 PM IST

Brij Bhushan Singh Empire And Political Journey:बृजभूषण सिंह के आत्मविश्वास की वजह गोंडा और उसके पास के जिलों में फैला उनका साम्राज्य है। एक इंटरव्यू में इस साम्राज्य का जिक्र करते वह बताते हैं कि उनके 50 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान हैं। आज गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर में उसकी झलक दिखती है।

Brij Bhushan Singh Empire And Political Journey: दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय कुश्ती संघ के (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 1000 पेज की दो चार्जशीट दाखिल की है। एक चार्जशीट में 6 पहलवानों के आरोपों के आधार पर दाखिल की गई है। जबकि दूसरी में पुलिस ने नाबालिग के यौन शोषण के मामले में 550 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट दी है।

brij bhushan saran singh empire

कैसरगंज से सांसद हैं ब्रज भूषण शरण सिंह

इसके पहले यौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बीते रविवार को जिस आत्मविश्वास से कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव वह कैसरगंज से ही लड़ेंगे। उससे साफ है कि भले ही उन पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाएं हो और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसके बावजूद उन्हें अपना फ्यूचर मजबूत दिखाई दे रहा है। सबसे अहम बात यह है कि बृजभूषण ने जब यह बयान दिया तो उस वक्त तक न तो भाजपा ने उन्हें पार्टी प्रत्याशी के रुप में घोषित किया है और न ही अभी चुनाव की कोई सुगबुगहाट है। साफ है कि बृजभूषण अपने इस बयान के जरिए जनता के साथ-साथ भाजपा को भी संदेश देना चाहते हैं। वह ताल ठोक कर मैदान में हैं और वह किसी भी हालत में अपने साम्राज्य को बिखरने नहीं देंगे।

End of Feed