हेलीकॉप्टर, करोड़ों की कारें और शाही अस्तबल... राजनीति के 'दंगल' का धुरंधर बृजभूषण शरण सिंह; सुर्खियों में रहता है जिसका 'बाहुबल'

Brij Bhushan Singh Lifestyle: बृजभूषण को 'बाहुबली' जैसे विशेषणों से नवाजा जाता रहा है। पर उनके लग्जरी शौक भी कम सुर्खियां नहीं बटोरते, जानिए इनके बारे में...

Brij Bhushan Singh Lifestyle: उत्तर प्रदेश की राजनीति की बात हो उसमें बाहुबली विधायक बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का जिक्र ना हो,ऐसा हो नहीं सकता। भगवान राम की नगरी अयोध्या से सटे गोंडा जिले के कैसरगंज से छात्र राजनीति से करियर की शुरूआत करने वाले बृजभूषण शरण सिंह की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वहीं उनके बेहद महंगे शौक भी सुर्खियों में रहते हैं।

Brij Bhushan Singh Lifestyle

राजनीति के 'दंगल' का वो धुरंधर बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा जिले से आने वाले बृजभूषण का दबदबा अवध के इलाके में इस कदर रहा है कि उन्हें 'बाहुबली' जैसे विशेषण से नवाजा जाता रहा है। और ऐसा इसलिए है कि उनकी हनक और रसूख गोंडा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी है। यानी बृजभूषण की कहानी किसी फिल्मी 'बाहुबली' के राजनीतिक सफर जैसी है, जिसमें विवाद, वर्चस्व और सत्ता का अनोखा संगम है...

End of Feed