Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह को मिला साधु-संतों का साथ, पहलवानों के प्रदर्शन को बताया- विपक्ष की साजिश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 30, 2023, 08:45 AM IST

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अयोध्या के सैकड़ों साधु संत ने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। अगर पहलवान लगातार धरना देते हैं तो हम कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में धरना देंगे।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक्शन को लेकर महिला पहलवानों का जंतर मंतर दिल्ली पर धरना जारी है। इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह को अयोध्या के सैकड़ो साधुओं का समर्थन मिला। साधुओं ने कहा कि अगर लगातार धरना चलता रहा तो हम भी दिल्ली कूच करेंगे और वहां पर कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में धरना करेंगे। अयोध्या के संतों ने चेतावनी दी। इसे विपक्ष की साजिश बताया और दिल्ली कूच करने की धमकी दी।

कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या से सैकड़ों की संख्या में साधु संत गोंडा पहुंचे और उन्होंने समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि अगर इस तरीके से लगातार धरना चलता रहा तो हम लोग दिल्ली जाएंगे वहां पर हम लोग भी कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में धरना देंगे कहीं न कहीं इसमें विपक्षी पार्टियों का साजिश है।

End of Feed