BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS बिजनेस फोरम में सुरक्षित समुद्री मार्ग, व्यापार बाधाओं को कम करने और वैश्विक आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने BRICS से 10 प्रमुख व्यापार बाधाओं की पहचान, हर साल 100 स्टार्टअप को सदस्य देशों के बाजारों में विस्तार और 1,000 नई कारोबारी साझेदारियां बनाने का लक्ष्य रखने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नौवहन की स्वतंत्रता और नाविकों की सुरक्षा का आह्वान किया। उन्होंने यहां कहा, ’’वैश्विक व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है जब समुद्री मार्ग सुरक्षित हों, आपूर्ति मार्ग खुले रहें और नाविक सुरक्षित हों। यही वजह है कि भारत नौवहन की स्वतंत्रता और नाविकों की सुरक्षा का पुरजोर समर्थक है।’’

pm modi brics

BRICS Summit: PM मोदी ने रखा ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप, 10 व्यापार बाधाएं हटेंगी। Narendra Modi X handle

ब्रिक्स से शीर्ष 10 व्यापार बाधाएं दूर करने की अपील

पीएम मोदी ने यहां ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए इस समूह से अपनी शीर्ष 10 व्यापार बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने, हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप को अन्य सदस्य बाजारों में विस्तार देने और सालाना 1,000 नई व्यावसायिक साझेदारियां बनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप और 120 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) के साथ भारत समाधानों का एक वैश्विक केंद्र बन रहा है।

End of Feed