BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें, कजाकिस्तान-फिलीपींस समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिले PM मोदी

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। उन्होंने BRICS Early Warning System पर बनी सहमति को अहम कदम बताया और कहा कि ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है।

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके अलावा, उन्होंने नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

pm modi (45)

पीएम मोदी ने की कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक। ANI

'कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं': पीएम मोदी

वहीं, दूसरे दिन ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,"कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने ब्रिक्स के मंच से मित्रता, सहभागिता और सहयोग को आगे बढ़ाया है। हमारा प्रयास रहा है कि ब्रिक्स कॉरपोरेशन सरकारों तक सीमित न रहे।"

End of Feed