BRICS में PM मोदी का खास डिनर, 160 कलाकार बांधेंगे समां, पुतिन-जिनपिंग के सामने दिखेगी भारत की सांस्कृतिक धाक, जानें पूरा प्लान

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर भारत और अन्य ब्रिक्स देशों के लगभग 160 कलाकारों का दल एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।

राजधानी दिल्ली का विशाल भारत मंडपम 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। इस ऐतिहासिक आयोजन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत सदस्य देशों के कई शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन यानी 12 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक नेताओं के सम्मान में एक विशेष रात्रिभोज (Gala Dinner) का आयोजन किया जाएगा, जो भारत के भव्य सांस्कृतिक वैभव का गवाह बनेगा।

BRICS Cultural Programme ICCR

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रध्यक्षों के सामने 160 कलाकार देंगे प्रस्तुति (X/@narendramodi)

इस विशेष रात्रिभोज के दौरान एक भव्य 'ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम' पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता भारत और ब्रिक्स देशों के लगभग 160 कलाकारों की एक संयुक्त प्रस्तुति होगी। विदेश मंत्रालय के सांस्कृतिक प्रभाग 'भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद' (ICCR) द्वारा संचालित इस 20 से 25 मिनट के सांस्कृतिक शो में भारत के लगभग 100 से अधिक दिग्गज कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

End of Feed