ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आज, नई दिल्ली में लगा नेताओं का जमावड़ा; पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की संभावना

BRICS Foreign Ministers' Meet: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से आयोजित हो रही ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा होने की संभावना है।

BRICS Foreign Ministers' Meet: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से आयोजित हो रही ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे उसके असर को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के विदेश मंत्री बुधवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे।

BRICS

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आज

अराघची भी हो रहे शामिल

कई हफ्तों की अनिश्चितताओं के बाद ईरान के दूतावास ने बीते दिनों विदेश मंत्री अब्बास अराघची के भारत आने की जानकारी दी। फिलहाल अराघची नई दिल्ली में हैं, जहां वह ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत के बाद से तेहरान से भारत की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।

End of Feed