Breaking News: दिल्ली IAS कोचिंग हादसे पर गृह मंत्रालय का एक्शन, घटना की जांच के लिए समिति का गठन

Breaking News: दिल्ली के आईएएस कोचिंग हादसे पर गृह मंत्रालय ने एक जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति अगले 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Breaking News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस कोचिंग हादसे पर गृह मंत्रालय ने एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय ने कोचिंग सेंटर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। यह समिति घटना के कारणों की जांच करेगी और जिम्मेदारी तय करेगी। इसके साथ ही सरकार को उपाय सुझाएगी और नीतिगत बदलावों की सिफारिश करेगी।

Delhi IAS Coaching Incident

फाइल फोटो।

अगले 30 दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, इस समिति में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के अलावा, समिति में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह), दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त और अग्निशमन सलाहकार सदस्य होंगे तथा गृह मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव इसके संयोजक होंगे।

मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा

इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने घटना में मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

तीन छात्रों की हुई थी मौत

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार रात बारिश के बाद पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। इधर, इस घटना की गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई दी और सदस्यों ने मांग की कि जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

End Article
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा ...

End of Feed