Shilpa Shetty Fraud Case: अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। हाई कोर्ट ने दोनों को एक नए वित्तीय धोखाधड़ी मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच थाईलैंड जाने की इजाजत मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (फाइल फोटो)
EOW ने जारी किया नोटिस
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले को लेकर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। वहीं, राज्य सरकार ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की याचिका पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ के समक्ष हुई है।
