हावड़ा में बम धमाका, मची अफरातफरी, भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात, बंगाल में ये हो क्या रहा है?

Howrah Blast: हावड़ा में बम विस्फोट के बाद खिदिरपुर, टॉपसिया और रिप्पन स्ट्रीट में धारा 144 लागू कर दी गई है। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Howrah Blast: पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां कल सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी, आज हावड़ा में बम धमाका हुआ है। खबर है कि यहां देसी बम फेंका गया जिसके बाद भारी अफरातफरी मच गई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। हावड़ा में बम विस्फोट के बाद खिदिरपुर, टॉपसिया और रिप्पन स्ट्रीट में धारा 144 लागू कर दी गई है। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चुनाव नतीजों के बाद से ही बंगाल में भारी हिंसा हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बंगाल में आखिर हो क्या रहा है और हिंसा का दौर कब तक चलेगा।

Howraw blast

हावड़ा में देसी बम धमाका

पनिहाटी में बम हमले में भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पनिहाटी में हुए कथित बम विस्फोट में भारतीय जनता पार्टी के पांच समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। इस घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। पनिहाटी के सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास बम विस्फोट हुआ।

End of Feed