INS ब्रह्मपुत्र के लापता नाविक का शव बरामद, दो दिन पहले अग्निकांड के बाद एक ओर झुक गया था युद्धपोत

INS Brahmaputra: INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद एक नाविक लापता हो गया था, जिसके लिए बीते दिनों से खोजी अभियान चलाया जा रहा था। आज (बुधवार) गहन गोताखोरी अभियान के बाद लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का शव बरामद किया गया है।

INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 21 जुलाई को हुए अग्निकांड के बाद से लापता नाविक का शव बरामद हुआ है। नौसेना ने बताया कि आज (बुधवार) गहन गोताखोरी अभियान के बाद लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का शव बरामद किया गया है।

INS Brahmaputra

आईएनएस ब्रह्मपुत्र।

नौसेना ने कहा, नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मचारी सीतेंद्र सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। बता दें, INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद एक नाविक लापता हो गया था, जिसके लिए बीते दिनों से खोजी अभियान चलाया जा रहा था।

End of Feed