UP: यूपी के बाराबंकी में लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, जा रहे थे दंगल देखने

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2022, 09:33 PM IST

boat capsizing in Barabanki:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाव पलट गई है, इस दुखद घटना में तीन बच्चों की मौत हुई है, सीएम योगी ने दुख जताया है।

यूपी के बाराबंकी जिले में सुमली नदी पार कर रही नाव पलट गई है, बताते हैं इस नाव में करीब 25 लोग सवार थे, इस दौरान आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए उसके बाद मची अफरा तफरी के बीच नदी से तीन शव नदी से बरामद किए गए हैं, मौके पर राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है।

drown

प्रतीकात्मक फोटो

बताते हैं कि नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर या किसी तरह बाहर आए वहीं इस हादसे में करीब 6 लोग नदी में ही डूब गए, घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और राहत कार्य करने लगे।

End of Feed