'महायुति से ही होगा मुंबई का मेयर'; पार्षदों को बंधक बनाने के आरोपों के बीच होटल पहुंचे शिंदे; उद्धव को घेरा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई में महायुति का ही मेयर बनेगा। उन्होंने यह बयान बीएमसी के नवनिर्वाचित शिवसेना सदस्यों से मुलाकात के बाद दिया, जिन्हें एक होटल में ठहराया गया है।

महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव भले ही हो गए हों, लेकिन इसके मेयर पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। सभी दल अपनी-अपनी जोर-आजमाइश में लगे हैं। इस बीच सूबे के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मेयर पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि बीएमसी का मेयर कौन होगा। रविवार को बीएमसी के नवनिर्वाचित शिवसेना सदस्यों से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मेयर पद लेकर साफ किया कि मुंबई का मेयर महायुति से ही होगा। इतना ही नहीं कल्याण-डोंबिवली जैसे पड़ोसी शहरों में भी महायुति का मेयर होगा।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे

इस दौरान उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि मतदाताओं ने भावनात्मक मुद्दों के बजाय विकास को चुना है। उन्होंने पार्षदों को ‘नज़रबंद’ रखे जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना निडर है। उन्होंने कहा कि होटल में नवनिर्वाचित पार्षदों को आपस में संवाद के लिए एक साझा मंच मिला है। कोंकण संभागीय आयुक्त के पास 29 पार्षदों के समूह का पंजीकरण कराना है, इसलिए मैं उनसे मिलना चाहता था।

End of Feed