Bharat Bandh: भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा,आगे की रणनीति SKM बनाएगा: टिकैत
कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 10 माह से आंदोलनरत किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था जिसका असर मिला जुला रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आहूत इस बंद में कई अन्य संगठन भी शामिल हुए। किसानों के इस भारत बंद को कई राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों ने भी समर्थन दिया था।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद का आज मिला जुला असर रहा है। इस दौरान लोगों से स्वेच्छा से सब बंद रखने की अपील की गई थी। दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर जहां सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए वहीं यूपी में इसका असर ना के बराबर रहा। बंद का आह्वान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए किया गया था। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को छूट मिली थी। किसान नेताओं का दावा है कि भारत बंद पूरी तरह सफल रहा।
टिकैत बोले- सफल रहा भारत बंद
किसान नेताओं द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। इस दौरान राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए, वहीं दूसरी तरफ पंजाब में किसानों ने रेल की पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन किया जिससे रेल यातायात भी प्रभावित रहा। इस बंद को कई संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया था जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चला। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा।'
सरकार किसानों की नहीं सुन रही है- आरजेडी
किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की तरफ़ कूच किया
वरुण गांधी बोले- महंगाई के अनुरूप गन्ने का रेट 400 प्रति क्विंटल घोषित करें
भानु प्रताप ने कहा-मैं आह्वान करता हूं कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे और इसका विरोध करे
प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठे
चेन्नई में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम
किसान आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा
किसानों के बुलाए 'भारत बंद' का असर ट्रेनों पर भी नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि नई दिल्ली अमृतसर- शान ए पंजाब सुबह 6:40 नई दिल्ली से चलती थी वो रद्द है वहीं नई दिल्ली- मोगा- सुबह 7 बजे रद्द इसके अलावा पुरानी दिल्ली- पठानकोट रद्द, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस- कटरा जाने वाली- नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चली लेकिन पानीपत स्टेशन पर खड़ी है। नई दिल्ली से सुबह 7 :20 अमृतसर शताब्दी रद्द साथ ही नई दिल्ली से सुबह 7:40 बजे चलने वाली कालका शताब्दी रद्द है।
केरल के तिरुवनंतपुरम में 'भारत बंद' का खासा असर, सड़कें आईं सूनी नजर
'भारत बंद' के समर्थन में कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है
राकेश टिकैत बोले- एम्बुलेंस, डॉक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग गुजर सकते हैं
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-एम्बुलेंस, डॉक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग गुजर सकते हैं। हमने कुछ भी सील नहीं किया है, हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें। बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।
गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 और NH-24 किया जाम
बिहार के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के साथ शुरुआत
भारत बंद के समर्थकों ने बिहार के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के साथ शुरुआत की। राज्य की राजधानी में भारी बंदोबस्त किए गए हैं,CPIML विधायक सुदामा प्रसाद ने भोजपुर के आरा बस अड्डे पर मोर्चा संभाला जबकि राजद विधायक मुकेश रोशन ने अपने समर्थकों के साथ महात्मा गांधी सेतु पर आंदोलन को बाधित किया, एम्बुलेंस को अब तक चलने की अनुमति है।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग किया ब्लॉक
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज "भारत बंद" का आह्वान किया है।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है
कृषि कानून के विरोध में सोमवार को भारत बंद की घोषणा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य सभी प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के कड़े निर्देश दिए हैं संवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए अतिरिक्त पीएसी भी मुस्तैद की गई है।
Shambhu Border को किया गया बंद
उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद
दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसक घटना को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। किसान संगठनों की ओर से भी आश्वस्त किया गया है कि बंद शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी तरह की जोर-जबदस्ती नहीं होगी। भारत बंद को देखते हुए दिल्ली में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, जहां सिंघु बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन बीते 10 माह से जारी है।
किसानों के समर्थन भी राज्य सरकारें भी
किसानों के भारत बंद को राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ कई राज्य सरकारों ने भी समर्थन दिया है। इनमें पंजाब, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों की सरकारें शामिल हैं। बंद सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन, सरकारी दफ्तर और निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि कई स्थानों पर ट्रेड यूनियनों ने भी किसानों के भारत बंद के प्रति समर्थन जताया है।
12 राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से आहूत बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस, बसपा, सपा, आप सहित 12 राजनीतिक दलों ने भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। कई ट्रेड और ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी किसानों की ओर से आहूत भारत बंद को समर्थन दिया है। यह संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहूत तीसरा भारत बंद है। SKM पदाधिकारियों ने इसके सफल होने की उम्मीद जताई है।

