LIVE

अमर सिंह निधन : पीएम मोदी, सीएम योगी, राजनाथ और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की 64 साल की अवस्था में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिंह भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण हस्ती थे। सिंह के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गुजरा। वह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें सपा से निष्कासित होना पड़ा। अमर सिंह का नाता

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 1, 2020, 20:22 IST
Follow on Google News
 अमर सिंह निधन : पीएम मोदी, सीएम योगी, राजनाथ और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
Photo Credit: PTI

Amar Singh Death: अमर सिंह के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। सिंह के दोस्त सभी राजनीतिक दलों में पाए जाते हैं। अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु करार कराने में अमर सिंह की भूमिका काफी अहम है। जबकि 'वोट के बदलने नोट' कांड में उनके ऊपर सवाल उठे। सिंह महानायक अमिताभ बच्चन के भी काफी करीब रहे लेकिन एक समय आया जब अमिताभ के साथ उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई। अमर सिंह मुश्किलों से घबराने वाले व्यक्ति नहीं थे। सपा से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई लेकिन वह सपा से अलग होने के बाद सियासत में सफल नहीं हो पाए। 

AUG 01, 2020 20:22 IST

राष्ट्रपति ने अमर सिंह को दी श्रद्धांजलि 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और एक प्रतिभाशाली सांसद थे। कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, सिंह एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। ’ सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया, जहां वह इलाज करा रहे थे। उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और वह लंबे समय से अस्वस्थ थे।

AUG 01, 2020 19:32 IST

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में कहा, 'अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'
AUG 01, 2020 18:49 IST

योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया

अमर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदना जताई है। अपने एक ट्वीट में सीएम ने कहा कि 'अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुखद है।'
AUG 01, 2020 18:36 IST

राजनाथ सिंह ने सिंह को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। सिंह ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों से मित्रता थी।'
AUG 01, 2020 18:32 IST

बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को सिंह ने करीब से देखा था: पीएम मोदी

पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, 'अमर सिंह जी काफी ऊर्जावान व्यक्ति थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद करीब से देखा। वह सभी दलों में अपने दोस्त रखने के लिए जाने जाते थे। मैं उनके निधन का समाचार पाकर दुखी हूं।'
AUG 01, 2020 18:30 IST

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताया है। अखिलेश ने अपने एक ट्वीट में कहा कि अमर सिंह जीके स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।