Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की गई जान, कुछ घायल

Sivakasi firecracker factory blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है, एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया इस हादसे में पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है

KEY HIGHLIGHTS
  1. तमिलनाडु के शिवकाशी में बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है
  2. शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया
  3. इस हादसे में पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है

शिवकाशी में बृहस्पतिवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से पांच महिलाओं सहित आठ श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Sivakasi firecracker factory blast

शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया (File Photo)

End of Feed