लोक सभा में 4 फरवरी के हंगामे पर अब BJP की महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, स्पीकर से की एक्शन लेने की मांग

भाजपा की महिला सांसदों ने यह भी कहा कि 4 फरवरी को लोकसभा परिसर में हुई घटनाओं ने सभी को बेहद चिंतित कर दिया है, क्योंकि इस स्थिति के गंभीर और अप्रिय नतीजे हो सकते थे और यह भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काले पलों में से एक साबित हो सकता था।

4 फरवरी को लोकसभा में हंगामा करने वाली विपक्षी महिला सांसदों के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिन्होंने सत्ता पक्ष की बेंचों में घुसकर, मेज पर चढ़कर और प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव किया था। भाजपा की महिला सांसदों ने यह भी कहा कि 4 फरवरी को लोकसभा परिसर में हुई घटनाओं ने सभी को बेहद चिंतित कर दिया है, क्योंकि इस स्थिति के गंभीर और अप्रिय नतीजे हो सकते थे और यह भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काले पलों में से एक साबित हो सकता था।

lok sabah hangama

लोकसभा में हंगामे पर सियासी संग्राम

4 फरवरी को जमकर हुआ था हंगामा

4 फरवरी को विपक्षी विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब नहीं दे सके।

End of Feed