लोकसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस; एक तरफ राहुल-प्रियंका, वेणुगोपाल और गौरव तो दूसरी ओर बीजेपी की फौज भी तैयार

Lok Sabha Debate: लोकसभा में आज 2 बजे से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी। इस चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस होने की उम्मीद है।

Lok Sabha Debate: लोकसभा में अब पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध थमता दिख रहा है। आज 2 बजे लोकसभा में परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों पक्ष के नेताओं ने इसपर अपनी सहमति दी है। उन्होंने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा करनी चाहिए और अपने मत एवं विचार रखने चाहिए। बिरला ने कहा, "मेरा सरकार से भी और विपक्ष से भी आग्रह है कि सभी सहमति बनाएं। आज हम दो बजे इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे, ऐसा सभी लोगों ने सहमति व्यक्त की है।’’

End of Feed