मोदी सरकार के 9 साल: BJP की विशेष तैयारी, PM Modi से लेकर वरिष्ठ नेताओं की ताबड़तोड़ 51 रैलियां

  • Authored by: अमित कुमारEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 15, 2023, 01:24 PM IST

Modi Government 9 Years: सरकार के नौ साल पूरा होने के अवसर को भाजपा 2024 चुनाव से पहले एक अवसर के रूप में देख रही है। इसके तहत देशभर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी, जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है।

Modi Government 9 Years: मोदी सरकार की 9वीं सालगिरह को दिव्य और भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे जोरशोर से जुटी हुई है। भाजपा की ओर से इस अवसर पर पूरे देश में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पीएम मोदी खुद 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 31 मई को भी पीएम मोदी की एक बड़ी रैली करने वाले हैं।

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी।

सरकार के नौ साल पूरा होने के अवसर को भाजपा 2024 चुनाव से पहले एक अवसर के रूप में देख रही है। इसके तहत देशभर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी, जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है। इन जनसभाओं में राज्य के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी शामिल होंगे।

End of Feed